Photos

Audio

Monday 18 May 2015

दिल्ली वालों का दिल ले गयी पूनम दुबे

भोजपुरी फिल्मो की चहेती अभिनेत्री पूनम दुबे  इन दिनो एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं जिसका नाम है दिल लेगयी दिल्ली वाली। इस फिल्म  में पूनम के नायक हैं पिंकाक्ष अजय । इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं निर्देशक अजय सूद।  फिल्म को खुबसुरती से कैमरे में कैद कर रहे हैं देवेन्द्र तिवारी। कुशान फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में रजा मुराद  और राम सुजन सिंह तथा रीतू पांडे की भी मुख्य भुमिका है।दिल लेगयी दिल्ली वाली को लेकर पूनम दुबे काफी उत्साह में हैं और वे कहती हैं इस फिल्म में मेरी भूमिका लोगो को काफी रंग से रूबरू करायेगी।  पूनम ने हाल में ही भोजपुरी फिल्म जानम की शूटिंग खत्म किया है। और अब वे दिल ले गयी दिल्ली वाली की शूटिंग में व्यस्त हैं। वैसे आपको बतादें कि पूनम दुबे के लिये पिछला एक साल बेहतरीन रहा है। उन्होने जो जीता वही सिकंदर, प्यार किया तो डरना क्या जैसी कामयाब फिल्में दर्शकों को दिया है वहीं उनकी कई फिल्मे फ्लोर पर हैं और कई फिल्में सिनेमाघरो में प्रदर्शन को तैयार हैं और कुछ का पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है।जानी मानी फिल्म फाईनेंस कंपनी आदि शक्ती इंटरटेनमेंट और नवेव्यू मल्टीमिडिया प्रस्तुत  ए.एस. पिक्चर्स इंटरटेनमेंट की निर्माता दुर्गा प्रसाद और अनुज कुमारकी नयी मल्टी स्टार भोजपुरी फिल्म जानम की शूटिंग खत्म हो गयी है। इस प्रोडक्शन हाउस की नयी फिल्म जानम में जाने माने सितारों का जमावड़ा है और इन्हे निर्देशित किया हैं  निर्देशक अजय कुमार झा।जानम में पूनम के नायक हैं भोजपुरी सुपर स्टार विराज भट्ट। जबकि फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ,रानी चटर्जी, विराज भट्ट और पूनम दुबे की मुख्य भूमिका  है। पूनम दुबे के ग्राफ पर नजर डालें तो इस नायिका के पास आज बड़ी बड़ी फिल्में हैं जिनमें इंतकाम, दिवाना टू, काट के रखदेब भी शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment