Photos

Audio

Monday 18 May 2015

सीमा सिंह ने की जानम में आयटम नंबर

डांसिंग क्वीन सीमा सिंह ने हाल में ही भोजपुरी फिल्म जानम की शूटिंग खत्म की। जानम में सीमा सिंह का आयटम नंबर है और आयटम नंबर भी ऐसा कि उनका आयटम नंबर फिल्म का एक प्लस प्वाईंट है। जानम को निर्देशित किया है अजय कुमार झा ने जिनके साथ सीमा पहले भी कई फिल्में कर चुकी हैं । सीमा सिंह के आयटम नंबर के लिये निर्देशक अजय कुमार झा ने काफी मंहगा सेट लगाया था। बताने वाले बताते हैं कि सीमा सिंह जब इस फिल्म के सेट पर पहुंची तो सेट देखकर खुद वे अचरज में पड़ गयी। जानम को लेकर सीमा सिंह काफी उत्साह में हैं वे कहती है अजय जी वाकई कमाल के निर्देशक हैं। सीमा सिंह के साथ इस गाने में फिल्म के नायक और भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार खेशारी लाल यादव भी नजर आयेंगे। आपको बतादें कि आदि शक्ती इंटरटेनमेंट  और  ए.एस. पिक्चर्स इंटरटेनमेंट तथा नवेव्यू मल्टी मिडिया  की निर्माता दुर्गा प्रसाद और अनुज कुमारकी नयी मल्टी स्टार भोजपुरी फिल्म जानम की शूटिंग इसके पहले मुंबई में हो चुकी है।  जानम की कहानी और संवाद तथा पटकथा लिखा है अरविन्द तिवारी ने जबकि फिल्म के खुबसुरत गीत लिखा है प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और खुद अरविन्द तिवारी ने। फिल्म का मधुर संगीत दिया है अविनाश झा घुंघरू ने। रोमांस और कामेडी के साथ साथ जबरदस्त एक्शन से भरी इस फिल्म के एक्शन डायरेक्टर हैं हीरा लाल यादव जबकि सहयोगी निर्माता हैं महेश उपाध्याय|

No comments:

Post a Comment