Photos

Audio

Friday 9 October 2015

बहुरानी को मिला यू / ए सर्टिफिकेट

भोजपुरी सिनेजगत में यूँ तो बहुत सी फिल्मों का निर्माण किया जाता है| कुछ फिल्में दर्शकों के दिल को छू लेती हैं तो कुछ सिरे से नकार दी जाती है| सिनेमा को समाज का आईना भी कहा जाता है, मगर वह वाकई हमारी संस्कृति और हमारे संस्कार का प्रतिबिम्ब प्रस्तुत करे तो वह फिल्म मिशाल बन जाती है|जी हाँ, इन्हीं सब बातों पर ध्यान केन्द्रित करके भोजपुरी फिल्म बहुरानी का निर्माण किया गया है| दिव्या इन्टरप्राइजेज प्रस्तुत बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म बहुरानी को अभी हाल ही में भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड ने यू / ए सर्टिफिकेट दिया है| यह भोजपुरी सिनेमा के लिए सम्मान की बात है|बहुरानी फिल्म भोजपुरी सिनेमा की साफ सुथरी और सांस्कृतिक छवि सिनेप्रेमियों के बीच प्रस्तुत कर एक मिशाल कायम करने वाली है| इस फिल्म के निर्माता बालेश्वर सिंह व शिव प्रकाश सरोज हैं| सह निर्माता कुंवर आदित्य सिंह इन्टरटेनमेंट है|पटकथा व निर्देशक पराग पाटिल हैं| लेखक शिव प्रकाश सरोज, संगीतकार राम परवेश व दामोदर राव, गीतकार राजेश मिश्रा, एस. के. चैहान, शिव प्रकाश सरोज हैं, छायांकन जगमिंदर सिंह, नृत्य अशोक-मयंक, मारधाड़ बाजी राव, संकलन अजय चैहान का है| मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, अंजना सिंह, रविराज दीपू, पूनम दूबे, राम मिश्रा, मनोज टाईगर, सी पी भट्ट, बबलू यादव, जय प्रकाश सिंह, सुनीता सिंह, संजना सिंह, अमरेश त्रिपाठी, सीमा सिंह, परी पाण्डेय, रोहित राज और बालेश्वर सिंह हैं|

No comments:

Post a Comment