Photos

Audio

Tuesday 6 October 2015

नगमा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव नियुक्त

हिन्दी,भोजपुरी , दक्षिण भारतीय सहित हिन्दुस्तान की तमाम भाषाओं की फिल्मों में अपने अभिनय के जरिये आज भी लोगो के दिलों पर राज करने वाली चर्चित अभिनेत्री और कांग्रेसी नेता तथा स्टार प्रचारक  नगमा को आज अखिल भारतीय महिला कांगे्रस का महासचिव नियुक्त किया गया। नगमा वर्ष 2003  से कांग्रेस की नेशनल  स्टार प्रचारक हैं और 2007 से उन्हे दुसरी बार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य चुना गया है। हाल के जनवरी 2015 में ही उत्तर प्रदेश काग्रेस कमेटी की नयी कार्यकरिणी में जो  संगठन स्तर पर बदलाव किया गया है उसमें उन्हे एक्सक्यूटिव कमेटी का  सदस्य बनाया गया । नगमा मेरठ हापुड़ से कांग्रेस के लिये 2014 में लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं।  नगमा को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव नियुक्त किये जाने पर फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर है। नगमा के प्रचारक शशिकांत सिंह के मुताबिक अपनी नयी जिम्मेदारी पर नगमा ने भी खुशी जताते हुये कहा है कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी , उपाध्यक्ष राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी के साथ साथ पार्टी हाईकमान की आभारी हूं कि उन्होने एक कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रुप में हमेशा मेरे काम को सराहा और मुझे यह जिम्मेदारी दी। नगमा ने कहा है कि पार्टी हाईकमान ने मेरे काम को देखा और मेरे मेहनत को और आगे बढ़ाने का काम किया।   वहीं दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह को महिला कांग्रेस की दिल्ली इकाई की प्रमुख बनाया गया है।आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव जर्नादन द्विवेदी ने नयी दिल्ली में नगमा को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का महासचिव बनाने की घोषणा की। नगमा और महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड़ महिला कांग्रेस की 11 महासचिवों में शामिल हैं। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्तर पर महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की टीम को अनुमोदित किया। इसमें नौ सचिव भी हैं। पार्टी प्रवक्ता शोभा ओझा महिला कांग्रेस की प्रमुख हैं। चारूलता तोकास को महाराष्ट्र महिला कांग्रेस की प्रमुख नियुक्त किया गया है जबकि सुशीला नेगी को हिमाचल प्रदेश इकाई का और सुब्रत्ता दत्ता को पश्चिम बंगाल इकाई का प्रमुख बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment