Photos

Audio

Thursday 7 May 2015

गुंजन पन्त को लगी गोली

भोजपुरी क्वीन गुंजन पन्त को लखनऊ में भोजपुरी फिल्म नहले पे दहला की शूटिंग के समय गोली लग गयी।  गोली लगने के बाद उनको हॉस्पिटल की जगह जेल में पहुँचा दिया गया। यह हादसा सुनकर हर कोई हैरान और आश्चर्य चकित हो गया है कि ऐसा क्यूँ किया गया, कौन से जुर्म की सजा दी गई है। अपनी खनकती हँसी, मधुर मुस्कान और चंचलता से हर किसी को दीवाना बना देने वाली भोजपुरी क्वीन गुंजन पन्त के साथ ऐसा हादसा कैसे हो सकता है।विश्वस्त सूत्रों से पता करने पर जब ज्ञात हुआ तो सारा माजरा दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। वास्तव में फ़िल्म निर्माता धीरेन्द्र चौबे तथा निर्देशन अरविन्द चौबे की भोजपुरी फ़िल्म नहले पे दहला की शूटिंग लखनऊ में चल रही थी। इस फ़िल्म के एक सीन में यह फिल्माया गया है कि गुंजन पन्त  को गोली लग जाती है और फिर अगले सीन में हवालात में दिखाया जाता है। यह दोनों सीन वाकई बहुत ही मज़ेदार है। इस फ़िल्म में गुंजन एक अलग किरदार में नज़र आने वाली हैं। इनका यह लुक सिनेप्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है। चंचल मन मोहिनी गुंजन पन्त का अभिनय और नृत्य का सिनेप्रेमियों पर जादू सा असर कर जाता है.  सिनेमा के रुपहले परदे पर इनकी एक झलक मात्र से ही दर्शक बरबस ही मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. इनके  सहज अभिनय और मन मोहक नृत्य के दीवानों की लम्बी कतार से इन्हें और भी ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है.  गुंजन पन्त अपने चाहने वालों को ध्यान रखकर हमेशा वही किरदार का चयन करती हैं इनके मन को अच्छा लगता है और इनके प्रशंसकों को बेहद पसंद हैं. जिस रूप में इनके सिनेप्रेमी देखना चाहते हैं उसी अवतार में रुपहले परदे पर ये अवतरित होती हैं|इस फ़िल्म में गुंजन पन्त और सुशील सिंह पहली बार एक साथ रोमांटिक जोड़ी में नज़र आने वाले हैं. साथ ही पवन सिंह, तनु श्री, अनारा गुप्ता, बृजेश त्रिपाठी, के के गोस्वामी, सीमा सिंह तथा अवधेश मिश्रा  आदि भी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का मन मोह लेंगे|

No comments:

Post a Comment