Photos

Audio

Sunday 3 May 2015

पूनम दुबे को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का न्यूज मेकर्स अचिवर्स अवार्ड

भोजपुरी फिल्मों की स्टार एक्ट्रेस  पूनम दुबे को मुंबई के पांच सितारा होटाल ट्रिडेंट में आयोजित एक भव्य समारोह में भोजपुरी फिल्म जो जीता वही सिकंदर में किये गये उनके शानदार अभिनय के लिये  बेस्ट एक्ट्रेस का न्यूज मेकर अचिवर्स अवार्ड २०१५ प्रदान किया गया। देश के सबसे पॉश इलाके और मुंबई की जान माने जाने वाले नरिमन प्वाईंट पर समुद्र किनारे बने शानदार होटल ट्रिडेंट के बालरुम में जैसे ही भोजपुरी फिल्म जो जीता वही सिकंदर में शानदार अभिनय के लिये पूनम दुबे का नाम बेस्ट एक्ट्रेस के लिये पुकारा गया वैसे ही पुरा रीगल हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गुंज उठा। पूनम दुबे को मिला यह प्रेस्टिजियस अवार्ड भोजपुरी सिनेमा में उनकी लगन और उनकी मेहनत तथा जज्बा को और बढ़ाता है। इस अवसर पर समाजिक क्षेत्र के दिग्गज, पत्रकार ,राजनीती ,मनोरंजन और कलाजगत की जानी मानी विभुतियां मौजूुद थीं। पूनम दुबे को यह अवार्ड महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के हाथों दिया गया। इस अवसर पर पूनम दुबे ने कहा कि मैं दिल से आभारी हूं कि मुझे यह प्रेस्टिजियस सम्मान मिला। इसके लिये मैं उन लोगो का आभारी हूं कि जिन्होनें मेरी सफलता में योगदान दिया। या योगदान दे रहे हैं । मैं भोजपुरी सिनेमा के अपने तमाम निर्माता निर्देशकों का भी आभारी हूं जिन्होने मुझपर विश्वास किया। आपको बतादें कि जो जीता वही सिकंदर के जरिये चौतरफा वाहवाही बटोरचुकी पूनम दुबे के कदम थमें नहीं हैं। बीच में आयी फिल्म प्यार किया तो डरना क्या ने उनके स्टार वैल्यू को और बढ़ाया। आगे वे नये तेवर और कलेवर के साथ यूनिक कहानियों और किरदारोे में दिखाई देंगी। उनकी आने वाली फिल्मों में रवि सिन्हा निर्देशित इंतकाम  और काट के रखदेब तथा जानम प्रमुख है। पूनम को ऐसी भुमिका पसंद है जो उन्हे बड़ी खुशी, संतुष्टी और गर्व का अनुभव दे। वे अपने किरदारों के जरिये समाज को एक बड़ी बात कह जाती हैं। महिलाओं के प्रति लोगो की घटती संवेदना और सोच तब्दील करने में वे अपनी जगह और अपने तरीके से प्रयास करती हैं और यही वजह है कि उन्हे भोजपुरी सिनेमा में उनके प्रयास की काफी सराहना होती है।

No comments:

Post a Comment